आज की ताजा खबर

चंदोखा में कांवड़ यात्रियों पर बरसे फूल, राजकुमार ‘राजू’ ने किया भव्य स्वागत

top-news

सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की कामना की

शोएब खान

पीलीभीत। सावन के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 129 पूरनपुर के ग्राम चंदोखा में कांवड़ यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार ‘राजू’ ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।


इस दौरान राजकुमार ‘राजू’ ने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना और अटूट आस्था का पर्व है। कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है।

दूर-दराज से पैदल चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा, सेवा और सद्भाव ही हमारी सामाजिक एकता की वास्तविक पहचान हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांवड़ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा में सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ओंकार भारती, जितेंद्र वर्मा, ओम शर्मा, इंद्रजीत वर्मा, राजेश वर्मा, सियाराम वर्मा, डॉ. साहब बक्स, जयराम वर्मा और गोपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *