आज की ताजा खबर

ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा परतावल

top-news

देवेंद्र प्रताप शर्मा

श्यामदेउरवा, महराजगंज I हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को परतावल ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की।

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर परतावल बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर पहुंची।


यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। ब्लॉक परिसर पहुंचने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से 10  से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल, विवेक पटेल, गणेश पांडेय, अजय कुमार गौतम सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *