आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मानवता की मिसाल: दुर्घटनाग्रस्त महिला को ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह 'अंकित भैया' ने निजी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- दैनिक लोक भारती
- 10 Aug, 2026
समय पर मदद से घायल महिला की जान बचने की संभावना
परविन्दर प्रताप सिंह
दातागंज बदायूं। मानवता और जनसेवा का उदाहरण आज तब देखने को मिला जब दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला को तत्काल अपनी निजी गाड़ी से सीएचसी म्याऊं पहुंचाया। पहुंचते ही चिकित्सक से समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मरौरी निवासी सूर्य प्रताप अपनी मोटरसाइकिल से थाना हजरतपुर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर जा रहे थे। सिद्ध बाबा के स्थान के पीछे अचानक एक नीलगाय से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रही थी।
इसी दौरान वहां से क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के सुपुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। घायल महिला की बेसुध अवस्था देखकर उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की। एम्बुलेंस या 112 के इंतजार के बजाय अंकित भैया तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और घायल महिला को अपनी निजी गाड़ी में लिटाकर तत्काल नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहचान ही दूसरों के दुख को अपना समझना और सही समय पर सही फैसला लेना है। घायल अवस्था में किसी को तड़पता देखकर मदद करना हमारा कर्तव्य है। ईश्वर से प्रार्थना है कि गंभीर रूप से घायल महिला शीघ्र स्वस्थ हो।
स्थानीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख की इस त्वरित सेवा और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि अंकित भैया के इस मानवीय कार्य से गंभीर रूप से घायल महिला की जान बचने की संभावना बढ़ गई है।
कछला से सराय पहुंचे डॉ. शैलेश पाठक ने हजारों भक्तों संग पंचतत्वेश्वर धाम में किया जलाभिषेक
बदायूं ।सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में कछला गंगा घाट से सराय स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर तक भव्य पैदल कांवर यात्रा निकाली गई। कछला से गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों शिवभक्तों के साथ डॉ. पाठक व अंकित पाठक 'बिट्टा 'ने प्रातः बेला में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर क्षेत्र व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक यात्रा के दौरान सराय पहुंचने पर मुस्लिम और सिख समाज के लोगों ने कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गुंजायमान रहा।जल चढ़ाने के उपरांत डॉ. शैलेश पाठक ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सराय में आने वाले दिनों में एक भव्य मंदिर के निर्माण के साथ-साथ आमजन को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल निर्माण की दिशा में भी वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







