आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर में विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- दैनिक लोक भारती
- 10 Aug, 2026
‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बड़ी संख्या में युवाओं व नागरिकों ने लिया हिस्सा
मोहम्मद नईम
कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र के साखोपार मंडल में सोमवार को देशभक्ति के उत्साह और उमंग के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में आयोजित यात्रा का शुभारंभ बाड़ी पुल स्थित शिव रामजानकी मंदिर से हुआ। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा शिव रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर एनएच-27 के रास्ते आगे बढ़ी। यात्रा नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर पांच, बापू नगर, बाड़ी पुल तथा सेमरा धूसी के आसपास से गुजरते हुए पुनः शिव राम जानकी मंदिर, शामपुर हतवा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा तथा बच्चे शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा नेता रूपेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष किनरेश चौबे, महामंत्री शैलेंद्र राय, विजय तिवारी एवं अंकुर दुबे, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश सिंह, महेंद्र तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, अशोक चौहान, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह (दारा सिंह), मंडल मंत्री सुभाष गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, आदम अंसारी, रवि वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, शिव राम जानकी के महन्त दीनबंधु दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







