आज की ताजा खबर

जमीन कब्जाने के विवाद में फायरिंगः आईपीएस के पिता समेत 10 गिरफ्तार

top-news

पुलिस ने आरोपियों के पास अवैध तमंचे सहित चार बाइक व लाठी डंडे व पिकअप किया बरामद

अनुराग मिश्रा

सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौरी बाईपास मोड़ पर जमीन कब्जाने के विवाद में हुई करीब 25 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और आईपीएस अधिकारी मयंक बाजपेई के पिता ’विपिन बाजपेई, उनके भाई समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप, दो अवैध तमंचे, चार बाइक और लाठी-डंडे बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ’’सीओ महोली नागेंद्र चतुर्वेदी’ के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी ’जेबी पांडेय’ और पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। सोमवार दोपहर करीब साढे तीन बजे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


जमीन विवाद में हुई थी 25 राउंड फायरिंग

मालूम हो कि रविवार दोपहर अढ़ौरी बाईपास के पास देवरिया गांव निवासी ’शोभना शुक्ला पत्नी मुनीश शुक्ला’ के घर के सामने फायरिंग की घटना हुई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर आईपीएस अधिकारी मयंक बाजपेई के पिता विपिन बाजपेई अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। महिला के मुताबिक, हथियारों से लैस लोगों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के समय महिला के घर पर अकेले होने की बात सामने आई थी। फायरिंग के बाद अढ़ौरी मोड़ और आसपास के बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलवा, फायरिंग समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत पर होती कार्रवाई तो न होती घटना

पीड़ित परिवार एसडीएम न्यायालय व कमिश्नरी में वाद जीतने के बाद भी कई बार डीएम व एसडीएम से शिकायत की लेकिन किसी ने गंभीरता से नही लिया। जब भी पीड़ित परिवार मकान बनाना शुरु करता था तो पुलिस काम बंद करा देती थी। आरोप है कि पुलिस आरोपी के आईपीएस बेटे के दबाव में काम कर रही थी। अगर समय रहते कार्यवाही हो जाती तो शायद यह घटना न घटी होती।

जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है- नागेन्द्र चौबे सीओ महोली

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adv Aditya Verma Ex Army

Satya sarvochh hota hai