आज की ताजा खबर

तिरंगा यात्रा भारत की एकता को पूरे विश्व में पहुंचा रही है- रेखा अरुण वर्मा

top-news

राष्ट्रभक्ति के माहौल में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

अनुराग मिश्रा

सीतापुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा महोली के पिसावां मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व  जनसामान्य ने सहभागिता की। “ इस दौरान वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति मय हो गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रध्वज के साथ इस प्रकार उत्साहपूर्वक सहभागी होना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी भारत की एकता और अखंडता का संदेश पूरे विश्व तक पहुंचा रही है।


भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रमुख पर्व है। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देश के विभाजन के दर्द और उस दौर में अपना सर्वस्व गंवाने वाले लोगों की स्मृतियों को भी साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के उपरांत पिसावां मंडल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नैमिष रत्न तिवारी, सचिन मिश्रा, रितेश सिंह गौर, महेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पिसावां मिथिलेश यादव, मंडल अध्यक्ष मौजी राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, तरुण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।


संत रविदास कलश यात्रा की माटी

महोली नगर में आयोजित संत रविदास कलश यात्रा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला शामिल हुए तथा कलश वंदन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व  जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी के पूज्य हैं। उनकी 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी से युक्त कलश का गांव-गांव पूजन किया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *