आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चेयरमैन के निर्देशन में कुबेरस्थान जाने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं व भक्तजनों के लिए की गई विशेष सुविधा
- दैनिक लोक भारती
- 10 Aug, 2026
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में नपा प्रशासन द्वारा नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर कुबेरस्थान जाने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं व भक्तजनों की सुविधा और सेवा के लिए नगर के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में विशेष व्यवस्थाएं की गई।
इसी क्रम में कोतवाली रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के प्रांगण में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ जलपान, मेडिकल किट, सहित उनके विश्राम की व्यवस्था भी कराई गई।
नपाध्यक्ष श्री जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने स्वयं कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए सभी भोले के भक्तों और कांवड़ियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा श्रद्धालुओं को जलपान कराया।
सेवाकार्य की शुरुआत देवतुल्य कांवड़ियों के चरण धोने के साथ ही उन्हें पेय पदार्थों और प्रसाद वितरण से की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
मीडिया से बातचीत के क्रम में प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि महादेव के भक्तों की सेवा करना नर के रूप में स्वयं नारायण की सेवा करने के बराबर पुण्यदाई है।
जानकारी के तहत उन्होंने बताया कि विगत 20 वर्षों से नपाध्यक्ष श्री विनय जायसवाल के नेतृत्व में यह सेवा कार्यक्रम चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और उसके कर्मी सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए तन मन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि कांवड़िया श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि सावन मास के दौरान नगर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रचारक राष्ट्रीय सेवक संघ अभय जी, सभासद गण अनिल जायसवाल श्याम साहा सहित राजेश जायसवाल सुनील चौहान अरविंद कुशवाहा अभय सिंह ब्रजेश शर्मा संजय साहा सोनू शर्मा नीरज मिश्रा आकाश पांडे राजेश कुशवाहा प्रदीप कुशवाहा नन्हे पांडेय संतोष चौहान अंशु जायसवाल सन्नी मिश्रा रितेश दुबे रितेश जायसवाल भरत चौधरी विनोद गुप्ता भोला साहा अनिल पाण्डेय प्रमोद मद्धेशिया सर्वेश जयसवाल अंकित अग्रवाल रवि शर्मा मंथन सिंह आकाश वर्मा सचिन साहा महेंद्र चौधरी राजू जायसवाल सोनू पाठक मानस मिश्रा सबलू दुबे अशोक गुप्ता मुरारी मद्धेशिया पिंटू शाह धर्मदेव सिंह मनोज जायसवाल राहुल शर्मा अजय जायसवाल संतोष मद्धेशिया के अलावा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







