आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
- दैनिक लोक भारती
- 10 Aug, 2026
इलाज में लापरवाही का आरोप: 25 हजार रुपये का इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत, पुलिस ने शांत कराया मामला
शोएब खान
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और समय पर मरीज को न देखने का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी थाना पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ग्राम बिलगवा निवासी 70 वर्षीय गंगा देवी पत्नी सुखी राम की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उनका पुत्र राजेश कुमार और पौत्र प्रमोद कुमार उन्हें तुरंत शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद दोपहर करीब तीन बजे तक किसी डॉक्टर ने मरीज को अटेंड नहीं किया। काफी गुहार लगाने के बाद इमरजेंसी में दिखाने के नाम पर 1200 रुपये जमा कराए गए।
परिजनों के अनुसार, रुपये जमा होने के बाद चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए 25 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन मंगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत और ज्यादा बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और मामले को शांत कराया। परिजनों ने दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







