आज की ताजा खबर

नीमगांव में दलित युवती की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार

top-news

सुशील शर्मा

लखीमपुर खीरी। नीमगांव कस्बे में छह दिन पूर्व दलित युवती की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, रायपुर बुजुर्ग निवासी उमाशंकर पुत्र सोमवारी लाल ने गिरफ्तारी से पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी

युवती का शव घटना के अगले दिन गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी।


घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने फोरेंसिक जांच, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाईसीओ मितौली यादुवेंद्र सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते युवती की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

आरोपी को इलाज के लिए बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं और रिमांड पर लेकर उसके अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की जाएगी

कार्रवाई नीमगांव पुलिस टीम ने सीओ मितौली की निगरानी में की, जिसमें चौकी प्रभारी संदीप यादव, चौकी प्रभारी राम गौरव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/S3M8-SCTTdo

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *