आज की ताजा खबर

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में भिड़ा डंपर, लगी आग, चालक घायल

top-news

रोहित अवस्थी

अछल्दा औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर में आग लग गई। हादसे में चालक घायल हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसा सुबह करीब चार बजे इटैली चौकी क्षेत्र में नगला धुंधे गांव के सामने किलोमीटर संख्या 277 पर हुआ।


जानकारी के अनुसार झांसी से इटावा की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर आगे खड़े दूसरे डंपर से पीछे से टकरा गया।

टक्कर के बाद डंपर में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

हादसे में अमेठी निवासी चालक मोहम्मद जमीर पुत्र समीर अहमद घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई।

सूचना पर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह, इटैली चौकी प्रभारी विपिन पाल और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायल को 108 एंबुलेंस से भरथना सीएचसी में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। यूपीडा की क्रेन से क्षतिग्रस्त डंपर को हटाने के बाद आवागमन सामान्य कराया गया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/_To510xoZ04

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *