आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गर्भपात के बाद महिला की मौत के मामले में दो पर केस, मुस्तफाबाद की पॉली क्लीनिक सीज
- दैनिक लोक भारती
- 11 Aug, 2026
कादीपुर में 27 वर्षीय गुड़िया निषाद की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना
सीएमओ की टीम ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में क्लीनिक को किया सीज, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
श्यामचंद्र श्रीवास्तव
सुलतानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया बाजार में गर्भपात के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संबंधित पॉली क्लीनिक को सीज कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मुस्तफाबाद सरैया बाजार निवासी गुड़िया निषाद पत्नी बृजेश निषाद की 10 अगस्त की सुबह लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार गुड़िया करीब तीन माह की गर्भवती थीं। बताया गया कि कुछ दिन पहले उनका कथित तौर पर गर्भपात कराया गया था। इसके बाद 8 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे।
गर्भपात के बाद बिगड़ी थी महिला की हालत
पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने बताया कि गुड़िया करीब तीन महीने की गर्भवती थीं। परिजनों का आरोप है कि शांति उर्फ बुआ नाम की महिला ने गर्भपात कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।
लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 10 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे गुड़िया की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने कादीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 285/2026 दर्ज किया है। इसमें शांति उर्फ बुआ और भीम चरन को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम की धारा 15(2) के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया है। मामले की विवेचना के दौरान गर्भपात की प्रक्रिया और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने पॉली क्लीनिक किया सीज
मामले में स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुलतानपुर की ओर से गठित डॉक्टरों की टीम ने 10 अगस्त को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुस्तफाबाद सरैया बाजार स्थित पॉली क्लीनिक को सीज कर दिया।
पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







