आज की ताजा खबर

प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

top-news

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। कमला नेहरु संस्थान के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ अर्चना यादव व अन्य प्राध्यापकों के नेतृत्व मे एम.एससी. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर मे फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास करना रहा।


 डॉ. संजय कुमार विभागाध्यक्ष, रोमि सिंह व अंजली सिंह आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस दौरान डॉ. अर्चना यादव ने वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला व डॉ. संजय कुमार ने वृक्षारोपण को पर्यावरणीय संतुलन के लिए आवश्यक बताया।

 कार्यक्रम के सफल आयोजन में  प्रियंशी सिंह प्रयोगशाला सहायक सहित रोहित यादव एवं मणिराम का विशेष सहयोग रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *