आज की ताजा खबर

पेड़ से ही प्राण है अभियान के तहत विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी ने किया पौधरोपण

top-news

गोंडा I मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम  की अमर स्मृति में विकास भवन परिसर में पर्यावरण बैंक द्वारा संचालित पेड़ से ही प्राण है पेड़ लगाए पेड़ बचाए अभियान के अंतर्गत 21000 हजार पौधे प्रदेश प्रभारी अमीर अहमद के नेतृत्व में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I

इस अवसर पर दयानंद प्रसाद मुख्य विकास अधिकारी आदित्य त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी गोवर्धन दास जैन जिला पंचायत राज अधिकारी जनार्दन प्रसाद डीसी मनरेगा सहित सभी अधिकारियों ने आम व अमरूद व कटहल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियाI

उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने पेड़ बचाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षों रक्षति रक्षित: हम वृक्ष की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी रक्षा करेंगे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझना चाहिए दिनांक 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक लगातार 14 दिन पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों व महापुरुषों की अमर स्मृति में जनपद गोंडा में 21000 हजार पौधारोपण किये जाएंगे I


पर्यावरण बैंक गोंडा के संयोजक जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ राघवेंद्र तिवारी ने सभी कर्मचारी व जनपदवासियों से इस जन-अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा I

पर्यावरण बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी जी ने कहा कि वृक्ष अनमोल है वृक्ष ही प्राणवायु छाया और जीवन का आधार हैं यदि पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो पेड़ लगाए पेड़ बचाए पर्यावरण बैंक पेड़ से ही प्राण है के महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य का अमूल्य उपहार देना चाहते हैं I

गोवर्धन दास जैन जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा आज से ही पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाना होगा प्रत्येक व्यक्ति का एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक नई आशा है जिला विकास अधिकारी डॉ आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है I

इस अवसर पर जिला प्रचार मंत्री फूलराज  अभिमन्यु कुमार ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ब्लाक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष लखन लाल पासवान रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कश्यप महामंत्री रामरती देवी मंडल महामंत्री सफीकुल निशा पूनम सिंह संगीता गुप्ता पूनम सिंह अनीता प्रजापति जुबेर अहमद ज्ञान प्रकाश जायसवाल महेश चौरसिया विनय त्रिवेदी

संकल्प:

"सोनभद्र की धरती करे पुकार,वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *