आज की ताजा खबर

मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें अधिकारीगण-जिलाधिकारी

top-news

श्रावस्ती। आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।


इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई तथा जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जे और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *