आज की ताजा खबर

बहराइच-खलीलाबाद रेल परियोजना में तेजी लाने को रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

top-news

श्रावस्ती। बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना के तहत बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठी है। इस संबंध में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उन्हे एक पत्र  सौंपा है।

जिसमे उन्होंने रेल मंत्री से परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।रेल मंत्री को दिए गए पत्र में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा है कि श्रावस्ती आज भी रेल संपर्क से वंचित देश के पिछड़े जिलों में शामिल है।


आजादी के दशकों बाद भी जिले से होकर कोई रेल लाइन नहीं गुजरती। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कभी रेलगाड़ी को सामने से नहीं देखा है।

ऐसे में रेल सुविधा मिलने से जिले के विकास को नई गति मिल सकती है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दी थी। यह रेल लाइन भिनगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला और डुमरियागंज होते हुए खलीलाबाद तक प्रस्तावित है।

परियोजना के लिए समय-समय पर बजट का प्रावधान किए जाने के साथ भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित जिलों को धनराशि भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।पत्र के अनुसार संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में परियोजना का काम अपेक्षाकृत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है।

इससे इन जिलों के लाखों लोगों को रेल सुविधा का इंतजार करना पड़ रहा है। पूर्व सांसद श्री मिश्र ने रेल मंत्री से भूमि अधिग्रहण, सर्वेक्षण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ परियोजना की नियमित उच्चस्तरीय समीक्षा कराने की मांग की है। जिससे  बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना जल्द धरातल पर उतर सकेगी। पूर्व सांसद ने बताया की इस पर रेल मंत्री सकारात्मक आश्वासन दिया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *