आज की ताजा खबर

मेस फीस वृद्धि व फीस एकमुश्त जमा कराने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन 2 दिन में समाधान का आश्वासन

top-news

गिरीश तिवारी

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में मेस फीस वृद्धि एवं छात्रावास फीस को एकमुश्त जमा कराने के निर्णय के विरोध में ‘छात्रावास परिवार’ के बैनर तले छात्रों ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर अमिता कनौजिया के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ो अन्तःवासी छात्रों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय का घेराव किया।

करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं डीएसडब्ल्यू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान डीएसडब्ल्यू  प्रोफेसर अमिता कनौजिया कार्यालय छोड़ कर भाग खड़ी हुई और उन्होंने छात्रों से दुर्व्यवहार भी किया, जिसके बाद छात्रों का प्रदर्शन और भी उग्र हो गया।

कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी प्रोफेसर आप शुक्ला, डॉ राहुल पांडे, डॉ रणविजय सिंह इत्यादि ने बहुत जद्दोजहत से छात्रों को समझाया ।

इसके बाद चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी एवं चीफ प्रोवोस्ट प्रोफेसर प्रो आशीष अवस्थी ने छात्रों से ज्ञापन लिया तथा उनकी मांगों पर दो दिनों के भीतर विचार कर छात्रों के पक्ष में सकरात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *