आज की ताजा खबर

गंगा की लहरों पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश: कछला में निकली भव्य नौका तिरंगा यात्रा, समरेर समेत जिले भर में उमड़ा जनसैलाब

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूँ ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को जनपद में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। उझानी ग्रामीण मंडल के कछला में गंगा नदी की लहरों के बीच भव्य नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने जन-जन को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

इसके अलावा दातागंज के समरेर ब्लॉक सहित जनपद के विभिन्न मंडलों में भी विशाल तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।कछला घाट पर गंगा की धारा में निकली नौका यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया। हाथों में तिरंगा थामे जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के भारत माता की जय के नारों से पूरा कछला तट गूंज उठा।


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान देशवासियों को राष्ट्रभक्ति के एक सूत्र में बांध रहा है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जलधारा के बीच तिरंगे की शान प्रदर्शित कर नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया है।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न मंडलों—उझानी नगर, बिनावर, जगत, बसौमा, दातागंज नगर एवं समरेर में भी यात्राएं सम्पन्न हुईं। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य एवं अन्य गणमान्य नेताओं ने विभिन्न मंडलों में यात्रा का नेतृत्व किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से गांवों और कस्बों में राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश पहुंच रहा है।


दातागंज के समरेर में उमड़ा जनसैलाब

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के समरेर ब्लॉक में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व में समरेर मंडल एवं नगर मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के तरानों के बीच सहभागिता की।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और यह यात्रा वीर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के संकल्प को दोहराने का माध्यम है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप ने भी इसे देश की एकता और अखंडता का उत्सव बताया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन जगदीश लोनिया, तारा देवी, अतेंद्र विक्रम सिंह, नैना गुप्ता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *