आज की ताजा खबर

पीलीभीत में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम: तिरंगा यात्रा के साथ आयोजित हुआ 'वृक्ष भंडारा'

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। जिला प्रशासन एवं वन तथा वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत के संयुक्त तत्वावधान में भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर नेहरू ऊर्जा उद्यान पर संपन्न हुई इस 2 किलोमीटर लंबी यात्रा में जिला प्रशासन, वन विभाग सहित जिले के सभी 18 प्रमुख विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा का नेतृत्व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव तथा प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डी.के. ने किया।


अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा और अखंडता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के तहत हर नागरिक से एक पौधा लगाकर प्रकृति के संवर्धन में अपना योगदान देने की अपील की गई।

2 किलोमीटर के पैदल मार्ग में कड़ी धूप के बीच वृक्षों की शीतल छाया मिलते ही प्रतिभागियों ने मानव जीवन में पौधों के वास्तविक महत्व को महसूस किया।

नेहरू ऊर्जा उद्यान पहुँचकर कार्यक्रम 'वृक्ष भंडारा' के रूप में परिवर्तित हुआ।

यहाँ जिलाधिकारी द्वारा एनसीसी  कैडेटों, उपस्थित कर्मचारियों और आम जनमानस को कलमी प्रजाति के 300 नींबू और 50 सहजन के पौधे वितरित किए गए।

प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डी.के. ने सभी से वितरित पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *