आज की ताजा खबर

मोतिगरपुर में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा बाजार।

top-news

रणजीत बर्मा

मोतिगरपुर,सुल्तानपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को मोतिगरपुर बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय प्रजापति के संयोजन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक , ब्लॉक प्रमुख, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने तिरंगा लहराते हुए लोगों के साथ भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे लगाए।

तिरंगा यात्रा मोतिगरपुर निजी अस्पताल से शुरू हुई। बडी संख्या मे लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा दियरा बाजार रोड होते हुए दोस्तपुर-कादीपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर पहुंची।


इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोगो ने देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सपनों को केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार साकार कर रही है। अखंड भारत के सपने को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है।

ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के युवाओं के कंधों पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है।

यात्रा मे डॉ. रामजी गुप्ता, डॉक्टर गया प्रसाद, गुड्डू उपाध्याय, प्रकाश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, पिंटू सिंह, संजय चौहान, पवन सिंह, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *