आज की ताजा खबर

मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा यात्रा

top-news

300 से 400 लोगों ने तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

शोएब खान, संवाददाता पीलीभीत

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा स्थित मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शमशुल खान और मुफ्ती समीउल्लाह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण के बाद मदरसे से तिरंगा यात्रा रवाना हुई। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और ग्रामीणों समेत करीब 300 से 400 लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर वापस मदरसे पहुंची।


देशभक्ति गीत और कव्वाली से बांधा समां

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद मदरसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कव्वाली और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

मुफ्ती समीउल्लाह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता और गंगा-जमुनी तहजीब से है। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश की एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम में उस्मान, सर्वेन्द्र ठाकुर और मेहराज ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

विजेता विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से मदरसा परिसर और गांव का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/03Ilt2AkneQ

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *