आज की ताजा खबर

सपा नेता राजकुमार ‘राजू’ के कार्यालय पर ध्वजारोहण, बड़ी संख्या में सपाई रहे मौजूद

top-news

शोएब खान 
पीलीभीत।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार ‘राजू’ के आवासीय एवं जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरशद खान और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव रहे।

राजकुमार ‘राजू’ ने राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी। इसके बाद मौजूद सपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर राजकुमार ‘राजू’ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी कुर्बानियों से देश को आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सभी को लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव, सतीश वर्मा, नीता सिंह, मीनू शर्मा, प्रशांत अवस्थी, नोमान वारसी, दिनेश वर्मा, ओम शर्मा, जाहिद खान, तुफैल खान, रजनीश यादव, सपा उपाध्यक्ष राजेश पाल, ओंकार भारती, जितेंद्र वर्मा, रामपाल वर्मा, सेवा सिंह यादव, ठाकुर प्रसाद, वसीम खान, नावेद अली मंसूरी, इमरान खान और फैजल समेत बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *