आज की ताजा खबर

शिक्षक श्री गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल व ससम्मान वापस हो-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई कुशीनगर द्वारा सोमवार को केरल राज्य के कासरगोड जिले के कुंबला सब - डिस्ट्रिक्ट में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षक श्री गुरु प्रसाद के असंवैधानिक एवं दुर्भावनापूर्ण निलंबन के विरुद्ध  प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री केरल सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

सौंपे गए ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष गोरखपुर राजेश शुक्ल ने कहा कि "स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं। 


सावरकर पर प्रश्न पूछना न तो कोई अपराध है, न अनुशासनहीनता और न ही किसी राजनीतिक मत का प्रचार। जिला महामंत्री दिलीप पाण्डे ने कहा कि संबंधित क्विज प्रश्नावली उप-जिला शिक्षा अधिकारी ( एईओ व डीईओ) के स्तर पर विधिवत परीक्षण और अनुमोदन के उपरांत ही विद्यालयों में प्रसारित की गई थी।

ऐसी स्थिति में किसी कथित राजनीतिक आपत्ति के लिए केवल प्रश्न तैयार करने वाले शिक्षक को जिम्मेदार ठहराना सरासर अन्यायपूर्ण है। अध्यक्ष दुदही उदय सिंह ने कहा कि जांच पूरी होने से पूर्व निलंबन जैसी दंडात्मक कार्रवाई से शिक्षक समुदाय में भय, असुरक्षा और अवांछित 'आत्म-सेंसरशिप' का माहौल पैदा हो रहा है, जो स्वतंत्र शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत घातक है।

इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री राकेश पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष हाटा सुनील सिंह, संगठन मंत्री दुदही अभिषेक तिवारी,ब्लॉक पडरौना उपाध्यक्ष रत्नेश शर्मा ,उमेश उपाध्याय, राहुल शुक्ल उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *