आज की ताजा खबर

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों का मानक अनुरूप संचालन जरूरी

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को लेकर आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। एआरटीओ कुशीनगर डॉ. दिलीप गुप्ता, आरआई आर.डी. प्रसाद वर्मा, मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता आर.के. भट्ट तथा वरिष्ठ लेखाकार आर.पी. सिंह ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और शासन के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ अभियान को प्रभावी बनाने पर गहन चर्चा की।

इस दौरान एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन में लगाए गए सभी वाहन फिटनेस, परमिट और निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों। तथा आर आई आर.डी. प्रसाद वर्मा ने कहा कि अनफिट अथवा मानकविहीन वाहनों से बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।


वाहन चालकों की दक्षता, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के साथ वाहनों की नियमित जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी के साथ आरके भट्ट ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवहन विभाग या विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों और जागरूक नागरिकों को आगे आकर लोगों को सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक करना चाहिए। 

बैठक में कहा गया कि विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले बस, वैन एवं अन्य वाहनों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है। हाल के दिनों में स्कूल वाहनों से हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहन की फिटनेस, परमिट, चालक की दक्षता, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण तथा अन्य सुरक्षा मानकों की नियमित जांच के साथ विद्यालय प्रबंधन को भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील होना होगा।

बैठक में जनपद के सभी विद्यालयों, वाहन चालकों और प्रबंधकों से अपील की गई कि वे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करने पर जोर दिया गया, ताकि अनफिट या मानकविहीन वाहनों से बच्चों का परिवहन न हो।

बैठक में सभी संबंधित पक्षों से अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *