आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सेना के अलंकरण सम्मान से सम्मानित हुए बीसलपुर के महेश गंगवार
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, आर्मी चीफ ने दिया प्रशस्ति पत्र
शोएब खान
पीलीभीत। कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम गोवलपतीपुरा निवासी सूबेदार मेजर महेश गंगवार को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और समर्पण के लिए सेना के अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।
दिल्ली स्थित आर्मी हेडक्वार्टर में 15 अगस्त को आयोजित सम्मान समारोह में आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने उन्हें अलंकरण पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। महेश गंगवार वर्तमान में दिल्ली स्थित आर्मी हेडक्वार्टर के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं।
सेना के जवानों को उपलब्ध कराए जाने वाले आधुनिक हथियारों और हथियारों से लैस वाहनों के तकनीकी रखरखाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वह निभा रहे हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनका चयन अलंकरण सम्मान के लिए किया गया। महेश गंगवार के पिता दीनानाथ गंगवार खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे को देशसेवा के लिए सेना में भेजने का सपना देखा था। पिता के सपने को पूरा करने के लिए महेश ने कड़ी मेहनत की और 31 अगस्त 1997 को सेना में उनका चयन हो गया। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उन्हें मोर्चे पर जाने का अवसर मिला।
उन्होंने बिना घबराए पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत की विजय के बाद वह सकुशल घर लौटे। वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें देश की रक्षा के लिए युद्ध में भाग लेने का अवसर मिला।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आर्मी हेडक्वार्टर ने महेश गंगवार का चयन मिशन के लिए किया। 45 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने पूरे जोश और जज्बे के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। मिशन के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं को देखते हुए सेना की ओर से उन्हें अलंकरण सम्मान के लिए चुना गया
महेश गंगवार के बेटे प्रिंस गंगवार ने वर्ष 2024 में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की और भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके दूसरे बेटे मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर हैं। महेश की उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







