आज की ताजा खबर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘जिला स्तरीय टास्क फोर्स‘ की बैठक सम्पन्न

top-news

बाल श्रमिक ग्राम पंचायतों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाकर की जाए मानिटरिंग-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग द्वारा आयोजित ‘जिला स्तरीय टास्क फोर्स‘ की बैठक की गयी। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स से सम्बन्धित एजेण्डा बिन्दु पर चर्चा की गई।

इस दौरान जनपद के ऐसी ग्राम पंचायते जिसमे बाल श्रम की संख्या नगण्य है, ऐसी ग्राम पंचायतो को बाल श्रम मुक्त घेषित किये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि जनपद में 05 ब्लॉकों मे से 83 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त किये जाने का प्रस्ताव ग्राम बाल कल्याण एव संरक्षण समिति तथा ब्लाक कल्याण एवं संरक्षण समिति से प्राप्त होने के उपरान्त जिला टास्क फोर्स के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाल श्रम मुक्त हेतु उपर्युक्त ग्राम पंचायतों में से ऐसी ग्राम पंचायतें जिनमें इस वित्तीय वर्ष में यदि कोई बाल श्रमिक पाया गया है, ऐसी ग्राम पंचायतों में अगले एक माह तक सघन बाल श्रम प्रवर्तन अभियान चलाकर मानिटरिंग की जाए और पुनः सत्यापन किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी बाल कल्याण समिति सदस्य, बाल संरक्षण अधिकारी, एएचटीयू, देहात इण्डिया संस्था व बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *