आज की ताजा खबर

वीरांगना मिश्रा ने 43वीं उप्र पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जीते 05 पदक

top-news

श्रावस्ती। जनपद मुरादाबाद में आयोजित 43वीं उप्र पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में जनपद श्रावस्ती में नियुक्त उनि वीरांगना मिश्रा ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करते हुए गोरखपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व कर कुल 05 पदक (01 स्वर्ण, 02 रजत, 02 कास्य पदक) अर्जित कर जनपद का गौरव बढ़ाया।


उनि वीरांगना मिश्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विभाग के साथ-साथ जनपद के लिए भी गौरव की बात है।

उनि वीरांगना मिश्रा की इस उपलब्धि से जनपद पुलिस में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *