आज की ताजा खबर

मासिक शिक्षक संकुल स्तरीय बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर मंथन

top-news

श्रावस्ती। शिक्षा क्षेत्र सिरसिया के न्याय पंचायत चैलाही स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरा सोनबरसा तथा न्याय पंचायत शाहपुर बरगदवा स्थित प्राथमिक विद्यालय बरगदवा के परिसर में मंगलवार को मासिक शिक्षक संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सिरसिया अखिलेश कुमार ने की।बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने समेत विभिन्न शैक्षिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।


शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को गतिविधि आधारित और रुचिकर बनाने के साथ ही कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।बैठक के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण बतायाइस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक संकुल संतोष पाठक, प्रहलाद नारायण, मनोज कुमार, विशाल, आत्माराम वर्मा, राकेश कुमार गौतम, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला, कर्मवीर राणा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *