आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गांवों की सफाई छोड़ अधिकारियों के कार्यालयों और वाहन चालक तक कैसे पहुंचे सफाई कर्मी?
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
स्वच्छ भारत अभियान पर श्रावस्ती में बड़ा सवाल
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव/ओम मिश्रा
श्रावस्ती। जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत को देख कर आप हैरान रह जायेंगे। क्योंकि यहां पर कई सफाई कर्मी विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में बाबू की कुर्सी पर पिछले काफी समय से विराजमान हैं तथा कई सफाई कर्मी अधिकारियों के सारथी बन उनके वाहन दौड़ा रहे हैं। इसे आप विभाग में कर्मचारियों की कमी कहें या फिर अधिकारियों द्वारा अपने चहेते सफाई कर्मियों को अपने पास चिपकाए रहने का बहाना।
इससे अधिकारियों को तो आराम और सहयोग दोनों मिल रहा है, लेकिन उक्त सफाई कर्मियों के मूल तैनाती स्थल के बारे में सोच कर देखिए, रूह कांप जायेगी। और यदि आप उस गांव तक पहुंच गए तो लौटने पर आपके कपड़े हीं पूरे गांव की स्थिति बयां कर देगी।
कहने का मतलब साफ है कि जिन सफाई कर्मियों की नियुक्ति गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए हुई थी, मगर उन्हें अब विभागीय अधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान के घर तथा ऑफिस की स्वच्छता तक सीमित कर दिया गया है। जिसका नतीजा कई बार गांवों में संक्रामक बीमारी के रूप में देखने को मिला है।
जिससे जनपद के पांच विकास खंडों की करीब 400 ग्राम पंचायतों और लगभग 536 गांवों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई सफाई कर्मी अपनी मूल जिम्मेदारी से दूर होकर किसी न किसी कार्यालय में संबद्ध हैं। जिसका नतीजा यह है कि गांवों की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं, कूड़े के ढेर लगे हैं और सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
डीपीआरओ कार्यालय में कई वर्षों से जमे हैं जिला समन्वयक
डीपीआरओ कार्यालय में लंबे समय से एक जिला समन्वयक के जमे होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से एक हीं स्थान पर तैनाती और लगातार कुर्सी पर बने रहने की व्यवस्था आखिर किस नियम और किस आधार पर चल रही है?यदि कर्मचारियों की तैनाती और संबद्धता नियमों के अनुसार है तो विभाग को इसका सार्वजनिक स्पष्टीकरण देना चाहिए। और यदि सफाई कर्मियों को उनकी मूल जिम्मेदारी से हटाकर कार्यालयों में लगाया गया है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
डीपीआरओ की भूमिका पर उठे सवाल
जिला पंचायती राज अधिकारी पर ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायती राज व्यवस्था, स्वच्छता और संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। ऐसे में यदि बड़ी संख्या में सफाई कर्मी अपनी मूल तैनाती वाले गांवों में काम करने के बजाय अन्य स्थानों पर दिखाई दे रहे हैं तो इसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







