आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ट्रक में जिंदा जलाकर चालक की हत्या आरोप महिला गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से थी परेशान, लोहे की रॉड से वार करने के बाद ट्रक में डीजल डालकर लगाई आग
शोएब खान
पुरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने ट्रक में आग लगाकर चालक बलविंदर सिंह की हत्या किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी महिला के बीच करीब दो-तीन वर्ष से कथित अवैध संबंध थे। महिला संबंध समाप्त करना चाहती थी, जबकि बलविंदर सिंह कथित तौर पर उसे अश्लील फोटो-वीडियो परिजनों को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इसी से परेशान होकर महिला ने हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अमनदीप कौर उर्फ अमन पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम बड़ा बरसाना, थाना बिलासपुर, रामपुर, हाल निवासी सोढ़ी कॉलोनी, रेलवे फाटक के पास रुद्रपुर, उत्तराखंड के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और डीजल की सफेद प्लास्टिक कैन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने उसे गोमती गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया।
ट्रक में आग लगने से हुई थी मौत
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को ग्राम बड़ा बरसैना, थाना बिलासपुर, रामपुर निवासी गुरमीत सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई बलविंदर सिंह ट्रक चालक था। वह 10 जुलाई को रुद्रपुर से माल लेकर नेपाल बॉर्डर की ओर जा रहा था। शाम करीब 5:46 बजे वह पूरनपुर क्षेत्र में एक गुरुद्वारे के पास पहुंचा और रात करीब 8:11 बजे वहां से ट्रक लेकर निकला। इसके कुछ ही देर बाद दुकान के सामने ट्रक में आग लग गई। आग में झुलसने से बलविंदर सिंह की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के वीडियो में ट्रक की कंडक्टर साइड की खिड़की खुली दिखाई दी थी और बलविंदर का शव सीट पर जली अवस्था में मिला था। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए हादसे के बजाय हत्या के एंगल से जांच शुरू की।
रॉड से वार कर डीजल डालकर लगाई आग
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पूरनपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने कथित तौर पर बताया कि वह बलविंदर सिंह के साथ संबंध समाप्त करना चाहती थी, लेकिन वह तैयार नहीं था। आरोप है कि वह अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को गुरुद्वारे से कुछ आगे बड़ी नहर के पास महिला ने ट्रक में बलविंदर सिंह पर लोहे की रॉड से वार किया। इसके बाद ट्रक में डीजल डालकर आग लगा दी और लोहे की रॉड मौके पर फेंक दी।
पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, महिला उपनिरीक्षक पिंकी यादव और कांस्टेबल मंदीप राठी शामिल रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







