आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
किदवई नगर में टूटा मेनहोल बना मुसीबत, सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
बीच सड़क में खुला मेनहोल और जलभराव से राहगीर परेशान, हादसे का बना खतरा
किदवई नगर से यशोदा नगर जाने वाले मार्ग पर रोज लग रहा जाम, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। बारिश के मौसम में जलभराव और खराब सीवर व्यवस्था ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। किदवई नगर में चालीस दुकान के सामने बीच सड़क पर टूटा मेनहोल राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बन गया है। मेनहोल से सीवर का गंदा पानी उफनकर सड़क पर फैल रहा है, जिससे लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक चालीस दुकान के सामने सड़क के बीचोंबीच सीवर क्षतिग्रस्त है। सीवर से पानी फव्वारे की तरह बाहर निकलता है और आसपास की सड़क पर जमा हो जाता है। बारिश के पानी के साथ सीवर का गंदा पानी मिल जाने से पूरी सड़क पर कीचड़ फैल गया है। बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को इसी रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टूटा मेनहोल बना हादसे का खतरा
सड़क के बीच मौजूद टूटे सीवर के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेनहोल दिखाई न देने पर कोई वाहन चालक या राहगीर इसकी चपेट में आ सकता है। लोगों ने इसे सड़क के बीच बना 'मौत का कुआं' बताते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
जलभराव से लग रहा लंबा जाम
सीवर का पानी सड़क पर जमा होने के कारण किदवई नगर से यशोदा नगर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है। खासकर शाम के समय यहां लंबा जाम लगने से वाहन सवार घंटों फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर जिम्मेदार विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर टूटे मेनहोल की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराना चाहिए।
लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सीवर की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे की स्थिति बन सकती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







