आज की ताजा खबर

पीलीभीत में देश का 109वां प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र शुरू

top-news

18 दिव्यांगजनों को बांटी गईं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें, वरिष्ठजनों को भी मिलेंगे सहायक उपकरण

शोएब खान

पीलीभीत। जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र का मंगलवार को वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी व स्थानीय सांसद जितिन प्रसाद ने किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित यह देश का 109वां प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र है। उद्घाटन समारोह में 18 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें वितरित की गईं।


केंद्र के माध्यम से एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र शुरू होने से एलिम्को के माध्यम से दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण आसानी और पारदर्शिता के साथ मिल सकेंगे।

इससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों के दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों का सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन कराया जाएगा। इसके लिए विकासखंडवार शिविर लगाए जाएंगे।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के अनुसार एलिम्को की ओर से पहले आयोजित परीक्षण शिविरों में 2202 लाभार्थियों का 11280 उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया जा चुका है। जल्द ही विकासखंड परिसरों में वितरण शिविर लगाकर लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी और एलिम्को के अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *