आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीतापुर में शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया नमन
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
लालबाग शहीद पार्क में बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और कविताओं से दी श्रद्धांजलि
सीतापुर। स्वतंत्रता संग्राम स्मृति संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को लालबाग शहीद पार्क में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद संत शास्त्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और कविताओं की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश बाजपेई ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम स्मृति संस्थान वर्ष 1974 से लालबाग में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में लगातार कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराना समाज की जिम्मेदारी है।
1942 में अंग्रेजों की गोलीबारी में शहीद हुए थे छह लोग
हरीश बाजपेई ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 18 अगस्त 1942 को सीतापुर में आजादी के दीवानों ने एक सभा आयोजित की थी। अंग्रेजी हुकूमत ने सभा को रोकने के लिए गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में छह लोग शहीद हुए थे, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि लालबाग शहीद पार्क इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद को आज भी जीवंत रखता है।
शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में श्याम सुंदर शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ल, सुधीर कुमार पांडेय, शिशिर बाजपेई, श्रेष्ठ तिवारी, राकेश अवस्थी, घनश्याम शुक्ल, इरफान मंसूरी, अमोद मिश्रा, गिरीश चंद दीक्षित, विनीत दीक्षित, उत्कर्ष अवस्थी, संतोष भार्गव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमोद मिश्रा ने किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







