आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रेखा वर्मा तीसरी बार बनी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं,
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
अटल चौक पर ढोल-नगाड़ों के बीच आतिशबाजी, मिठाई बांटकर जताई खुशी अटल चौक पर मुंह मीठा कराकर दी बधाई ।
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को कर दी गई। नई राष्ट्रीय टीम में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से सीतापुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
रेखा वर्मा को दोबारा राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। रेखा वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर पहुंचकर जमकर खुशी मनाई।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह व्यक्त किया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाते हुए रेखा वर्मा के राजनीतिक योगदान और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की।
गौरतलब है कि रेखा वर्मा धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2014 और 2019 में सांसद निर्वाचित हुई थीं। सांसद रहने के दौरान ही उन्हें पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
अब वर्ष 2026 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय टीम में रेखा वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने को जिले के भाजपा नेताओं ने संगठन में रेखा वर्मा की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता की बड़ी उपलब्धि बताया।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि रेखा वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना सीतापुर जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना भाजपा के संगठनात्मक संस्कार और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति को दर्शाता है। उन्होंने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
रेखा वर्मा को बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सांसद अशोक रावत, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’, विधायक रामकृष्ण भार्गव, विधायक मनीष रावत, विधायक निर्मल वर्मा सहित जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
इसके अलावा सागर गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी। अटल चौक पर आयोजित खुशी के कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विपुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष आकाश बजरंगी, महेन्द्र वर्मा ,रीतेश सिंह, प्रशांत भदौरिया, मनोज त्रिवेदी, कुसुम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेखा वर्मा को राष्ट्रीय संगठन में लगातार तीसरी बार महत्वपूर्ण दायित्व मिलना जिले के लिए सम्मान की बात है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि रेखा वर्मा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनके तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से धौरहरा और सीतापुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







