आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गैंगस्टर एक्ट में वांछित युवक का पेड़ से लटका मिला शव,24 घंटे पहले पानीपत से वापस आया था मृतक गैंगस्टर
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 22 वर्षीय युवक का शव पानी की टंकी के पीछे जंगलनुमा इलाके में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है और मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कॉलोनी के पास पानी की टंकी के पीछे लोगों ने पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। मृतक की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कन्नौजिया पुत्र गजराज कन्नौजिया के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कि मुकेश पिछले करीब छह वर्षों से शहर के लोहारबाग मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहा था और वर्तमान में पानीपत में काम करता था। परिजनों के मुताबिक करीब 24 घंटे पहले ही वह पानीपत से सीतापुर लौटा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
मंगलवार को उसका शव आंबेडकर नगर में पानी की टंकी के पीछे पेड़ से लटका मिला। मृतक की मां सुनीता के अनुसार खैराबाद थाने से मुकेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत वारंट आया था। पुलिस उसे पानीपत से सीतापुर लौटने के लिए बुला रही थी। इसी बीच वह पानीपत से वापस आया, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
पुलिस के अनुसार मुकेश के खिलाफ अलग-अलग मामलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं और वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी कपूर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही युवक के पिछले 24 घंटे के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







