आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाकर किया नमन
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की सफाई कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की
अनुराग शर्मा ने नेताजी के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को किया याद
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के कार्यकर्ताओं ने मरियमपुर चौराहा स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने किया।
स्वच्छता अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान नेताजी के राष्ट्र के प्रति योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को याद किया गया।
नेताजी का जीवन देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया।
अनुराग शर्मा ने कहा कि नेताजी का प्रसिद्ध उद्घोष “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और देश के लिए समर्पण की भावना जगाता है। उनका संघर्ष और विचार युवा पीढ़ी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के साथ-साथ राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का संदेश दिया। नेताजी की प्रतिमा स्थल पर चलाए गए स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मे, मंडल उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, नीरज भट्ट, महेश सोनी, विक्रम पांडेय, संजय भाटिया, नितिन तिवारी, मनोज प्रधान और सोनू वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







