आज की ताजा खबर

अखाड़े की मिट्टी से निकला यह जोश परंपरा, संस्कृति और ग्रामीण खेलों की जीवंत रखने की पहचान है-राजनेति कश्यप

top-news

कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं यह साहस, संघर्ष, अनुशासन व टीम भावना की पहचान-चेयरमैन

चेयरमैन ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाकर किया कुश्ती का शुभारंभ

सुकरौली कुशीनगर। जनपद के नगर पंचायत सुकरौली में नाग पंचमी के अवसर पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में आयोजित कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर अध्यक्ष ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगलों का शुभारंभ किया गया। जिसमें जोश जुनून और जज़्बे का शानदार संगम रहा। कुश्ती में पहलवानों द्वारा चलाए दांव-पेच को देखकर लोग रोमांचिक हो गए।

नाग पंचमी के अवसर पर नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर जोगीवीर देऊर चौराहे पर सोमवार को आयोजित कुश्ती एवं नगर के वार्ड नं. सात पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर सेमरी मटहा घाट शिव मंदिर चौक पर आयोजित स्व0 जनार्दन मिश्रा विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप ने फीता काटकर कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।


इस दौरान पहलवानों का एक दूसरे से हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराया गया। कुश्ती में पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेच से अखाड़े में खूब रंग जमाया। इस दौरान दर्जनों जोड़ी पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के दर्शक जुटे रहे।

कुश्ती में पहलवानों के हर दांव पर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह ने माहौल को पूरी तरह जोश से भर दिया। इसी के साथ विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात गेंद उछालकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने आयोजित कुश्ती दंगल प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में सभी व्यवस्थाओं में अपना अमूल्य सहयोग एवं स्नेह प्रदान करने वाले सभी सम्मानित जनों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अखाड़े की मिट्टी से निकला यह जोश हमारी परंपरा, संस्कृति और ग्रामीण खेलों की जीवंत की पहचान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष, अनुशासन और टीम भावना की पहचान है।

ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं निश्चित रूप से युवाओं के भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जज़्बा पैदा करता हैं। उन्होंने ने कहा कि नागपंचमी कुश्ती प्रतियोगिता शास्त्रीनगर जोगीवीर देऊर सुकरौली हमारी परंपरा जनहित के लिए सर्वोपरि है।

नगर पंचायत के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई बांदा उत्पन्न नहीं होगी विकास का निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर आयोजन कर्ता खिलाड़ियों एवं विमलेश मिश्रा व उनकी पूरी कमेटी टीम के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय व बाहरी पहलवानों के साथ क्षेत्रीय दर्शक लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *