आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्थायी लोक अदालत का किया गया प्रचार-प्रसार एवं उपस्थित आम जनमानस व अधिवक्तागण को दी गई आवश्यक जानकारी
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी के निर्देश पर मंगलवार को भुवन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अंगद प्रसाद व स्थायी लोक अदालत की सदस्या श्रीमती दीपाली सिन्हा द्वारा स्थायी लोक अदालत के कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अंगद प्रसाद ने उपस्थित अधिवक्तागण व लोगों को बताया कि स्थायी लोक अदालत में यातायात से सम्बन्धित, पोस्टल, टेलीफोन, बिजली, पानी, अस्पताल, इंश्योरेन्स सर्विस व शिक्षा से सम्बन्धित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित किये जाने हेतु दाखिल किया जाता है।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अंगद प्रसाद द्वारा बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में वाद दाखिल किये जाने में किसी भी प्रकार की फीस/शुल्क नहीं लगता है। किसी अधिवक्ता की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। बिना अधिवक्ता के भी आप अपनी समस्या को प्रार्थना-पत्र के माध्यम से दे सकते हैं।
स्थायी लोक अदालत की सदस्या श्रीमती दीपाली सिन्हा द्वारा जनमानस को जानकारी देते हुए कहा गया कि स्थायी लोक अदालत के बारे में अधिक जानकारी न होने के कारण जनमानस अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण नहीं करा पाते। इसलिए स्थायी लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रचार कराया जाना जनमानस के वादों के त्वरित निस्तारण एवं सुलभ न्याय हेतु अत्यन्त लाभकारी है।
भुवन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में आप अपने वादों का त्वरित निस्तारण करा सकते हैंं। इसके लिए किसी फीस या अधिवक्ता की आवश्यकता भी नहीं है। सचिव द्वारा उपस्थित जनमानस से कहा गया कि आप स्थायी लोक अदालत के महत्व को अपने पास-पड़ोस एवं रिश्तेदारों को अवगत कराते हुए उन्हें प्रचारित-प्रसारित भी करें, जिससे आम जनमानस इस न्याय सुलभ संस्था का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा लाभकारी संस्था स्थायी लोक अदालत तथा उसकी कार्यवाहियों के प्रचार-प्रसार हेतु संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री नागेन्द्र पति त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री घनश्याम सिंह, अधिवक्ता राधेश्याम गुप्ता, सत्येन्द्र दीक्षित, प्रदीप कुमार यादव, ध्रुव कुमार गोंड़, प्रेम कुमार यादव, असगर अली, अजय राय, हरिओम गोंड़, शैलेष सिंह, विभूति यादव सहित काफी संख्या में अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







