आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
- दैनिक लोक भारती
- 18 Aug, 2026
हाटा कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर काफी देर तक गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार युवती का संबंध पिपरा गांव के एक युवक से बताया जा रहा है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चलने की बात सामने आई है।
बताया जाता है कि युवक के विरुद्ध कुछ दिन पूर्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवक के जेल जाने के बाद युवती शादी की मांग को लेकर परेशान थी।
मंगलवार को इसी मांग को लेकर वह सकरौली गांव में स्थित मोबाइल टावर पर जा चढ़ी।
युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोग युवती को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।
इस दौरान वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और तत्काल इसकी जानकारी हाटा कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस को सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद युवती सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि युवती भी पिपरा गांव के ही एक टोले की निवासी है। युवक और युवती के बीच प्रेम-संबंध तथा शादी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। युवक के जेल जाने के बाद युवती द्वारा उठाए गए इस कदम ने पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही। हालांकि युवती के सकुशल नीचे उतर आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह का कहना है कि मामले में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







