आज की ताजा खबर

कस्तूरबा बालिका विद्यालय का सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया औचक निरीक्षण

top-news

बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं सहायक रसोइया, एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

सीडीओ ने पठन-पाठन, साफ-सफाई और छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला ने मंगलवार को समरेर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, पठन-पाठन, साफ-सफाई और छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं सहायक रसोइया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय विद्यालय की प्रभारी वार्डन सीमा मिश्रा स्टाफ के साथ मौजूद मिलीं। वहीं सहायक रसोइया राजकुमारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिया कि सहायक रसोइया का 18 अगस्त का एक दिन का वेतन आहरित न किया जाए।


विद्यालय की व्यवस्थाओं की जांच

सीडीओ गामिनी सिंगला ने विद्यालय में छात्राओं के पठन-पाठन की स्थिति के साथ साफ-सफाई और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बालिकाओं से जुड़े आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों की अनुपस्थिति और विभागीय कार्यों में शिथिलता पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला समन्वयक भी रहीं मौजूद

औचक निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) ज्योत्स्ना मल्ल भी मुख्य विकास अधिकारी के साथ मौजूद रहीं। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *