आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उपजिलाधिकारी करें वृक्षारोपण हेतु जमीनों का चिन्हीकरण : गजल भारद्वाज

- दैनिक लोक भारती
- 30 May, 2025
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ नरेन्द्र सिंह द्वारा अगवत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष 2025-26 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें जनपद महोबा में 7043500 पौधों का रोपण वन विभाग व 25 अन्य विभागों द्वारा मिलकर किया जायेगा। वन विभाग द्वारा 3900000 पौधें वन क्षेत्रों लगाये जायेंगे एवं अन्य विभागों द्वारा 3143500 पौधों का रोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी विभागों द्वारा वर्षाकाल में किये जाने वाले वृक्षारोपण के लिये 30 प्रतिशत से अधिक 952096 गड्ढ़ों का खुदान कार्य भी कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये है कि 15 जून तक अन्य सभी विभाग वृक्षारोपण हेतु शत-प्रतिशत गड्ढ़ों का खुदान कार्य पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी महोबा,चरखारी एवं कुलपहाड़ को ग्राम पंचायतों की खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमियों से बड़े वृक्षारोपण हेतु जमीनों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए गए। प्रभागीय वनाधिकारी एवं ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिये गये कि आगामी दस जून तक सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा दिये गये क्षेत्रों का स्थलीय सत्यापन करवाकर वहाँ पर वृक्षारोपण के लिये सिंचाई की व्यवस्था के लिये बोरिंग, सुरक्षा के लिये तारवाडी एवं स्थानीय प्रजातियों के किन पौधों का रोपण वहाँ पर सफल होगा, इसकी कार्य योजना खण्ड विकास अधिकारी, राजस्व विभाग एवं रेंज अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जनपद में लगभग 50 बड़े-बड़े स्थल चयनित किये जाये, जहाँ पर सुरक्षा एवं सिंचाई के साथ उच्च गुणवत्ता का वृक्षारोपण रोपित किये जाये,जिसका प्रभाव जनपद में दिखाई दे। उन्होंने कहा कि 50 वृक्षारोपण स्थल विकसित किए जाए, जहां तारबाडी, सिंचाई की व्यवस्था, पेड़ों की प्रजातियां फाइनल की जाएं तथा एक स्थल पर 1000 से ऊपर का पौधारोपण किया जाये और उनका संरक्षण भी किया जाये एवं वहीं पर नेपियर ग्रास और हरा चारा भी लगाया जाये। उपजिलाधिकारियों के द्वारा ऐसे 100 स्थलों का चयन किया गया है, जहां वृक्षारोपण और संरक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर पूरे जनपद में चक रोड़ों पर अतिक्रमण खाली कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उप निदेशक,कृषि अभय कुमार यादव को निर्देश दिये कि खाली हुये चकरोड़ों पर किसानों से बांस एवं सागौन, शीशम के पौधों लगवाये जाये और उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। यह पौधे आगे चलकर किसान की आय वृद्धि में सहायक सिद्ध होगें। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में वन विभाग की 33 पौधषालायें है, जिसमें किसानों के लिये 60 लाख से अधिक पौध वृक्षारोपण के लिये तैयार है। वन विभाग की पौधशालाओं में नीम, षीषम, कंजी, चिलबिल, आंवला, बांस, सागौन, कठ सागौन, बहेड़ा, अमरूद, कटहल, बेल आदि के स्वस्थ्य एवं अच्छी पौध उपलब्ध है। आने वाले वृक्षारोपण सत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं शासन की मशा के अनुसार जनपद में दिये गये लक्ष्य को पूरा करने के लिये अपील की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी हरेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ नरेन्द्र सिंह प्रभागीय वनाधिकारी, जीतेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी महोबा,अनुराग प्रसाद उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ एवं डॉ प्रदीप कुमार उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ तथा समस्त अन्य वृक्षारोपण कार्यदायी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण व वन परिवार उपस्थित रहा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *