आज की ताजा खबर

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर निकली गई शौर्य यात्रा

top-news

डीह(रायबरेली)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर शौर्य यात्रा कार्यक्रम का आयोजन डीह कस्बे में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सलोन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर आजाद सिंह ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय से अवगत कराया गया उन्होंने कहा की होलकर जी नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी वह एक दूरदर्शी और कुशल शासिका के रूप में जानी जाती थी उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेकों कार्य किए जो आज भी प्रेरणाश्रोत है।उसके पश्चात शौर्य यात्रा अयोजक सरिता रावत (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) व हेरम्ब शुक्ला (नगर मंत्री) द्वारा डीह कस्बे में शौर्य यात्रा निकाली गई,यात्रा डीह कस्बे के रामलीला मैदान से समानी मोहल्ले होते हुए टेकारी मोड़ नई बाजार से पुरानी बाजार होते हुए पुनः रामलीला मैदान में समापन की गई।इस अवसर पर अर्पित मिश्रा (सह नगर मंत्री),रोहित मौर्य, विवेक (खेल सह संयोजक),शुभम (सोशल मीडिया संयोजक),सत्यम (सह मंत्री) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी के अलावा पूर्व मंडलअध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रहरी,शुभम अग्रहरि ,पवन अग्रहरि (व्यापार मंडल अध्यक्ष),अमन अग्रहरि,आकाश अग्रहरि,सूरज अग्रहरि,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *