आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिलाई गई पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ

- दैनिक लोक भारती
- 05 Jun, 2025
महोबा। जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ ली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गंगा आरती के बाद जागरूकता रैली निकाल लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा जनपद के चारों रेंजो में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत एतिहासिक कीरत सागर के तट पर सफाई अभियान कार्यक्रम,वृक्षारोपण गोष्ठी तथा गंगा आरती का कार्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महोबा डॉ संतोष चौरसिया, समाजसेवी रामजी गुप्ता, समाजसेवी शरद तिवारी,समाज सेवी शिवकुमार गोस्वामी एवं महोबा वन प्रभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी महोबा डॉ नरेन्द्र सिंह के नेत्रत्व में किया गया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम-सिजहरी के पंचायत भवन में आम के पौधे का रोपण कर कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को वन एवं वन्य जीव की सुरक्षा, प्रदुषण एवं वृक्षारोपण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ नरेन्द्र सिंह प्रभागीय वनाधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,नरेश राजपुत ग्राम प्रधान एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वन विभाग द्वारा मुख्यालय स्थित नव निर्मित अधिवक्ता चैम्बर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राम सहाय राजपूत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उनके द्वारा पौधारोपण कर एक पेड़ माँ के नाम पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु पेरित किया इस अवसर पर मंच का संचालन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इन्द्रपाल यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिसने वृक्ष नही लगाया उसका जीवन अधूरा है। आश्रम से आयी हुई ब्रम्ह कुमारी बहनों द्वारा उद्यबोधन किया गया कि जीवन में वृक्ष लगाना अतिआवश्यक है। इस अवसर पर डॉ नरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी महोबा एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी महोबा सहित जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वर्षाकाल में करें अधिक पौधरोपण : मनोज
चरखारी। रेंज के अन्तर्गत टोलातालब वन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोज राजपूत जिला पंचायत सदस्य द्वारा पौधरोपण कर इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु जनसामान्य को जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्रीराम निरंजन क्षेत्रीय वन अधिकारी चरखारी एवं समस्त चरखारी रेंज में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
पनवाड़ी। रेंज के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य एवं उनके स्टाफ के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति स्कूलों के बच्चों एवं जनसामान्य को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आश्रम से आयी हुई ब्रम्हकुमारी बहनों द्वारा बच्चों एवं अभिभावक को पौधरोपण करने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी पनवाड़ी द्वारा किया गया। जिसमें पनवाड़ी रेंज के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित
जैतपुर। रेंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अजनर में संदीप राजपूत ब्लाक प्रमुख जैतपुर एवं नन्हे राम ग्राम प्रधान अजनर की उपस्थिति में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जैतपुर रेंज के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *