आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ठीक 1 महीने पहले पाकिस्तान में कयामत बरसी थी, कटरा में बोले PM मोदी
.jpg)
- दैनिक लोक भारती
- 06 Jun, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से सीधे जोड़ने वाली ऐतिहासिक रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन कर एक नए युग की शुरुआत की। कटरा में आयोजित विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि “माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर वादी भारत के रेल नेटवर्क से पूरी तरह जुड़ गई है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सपना अब हकीकत बन गया है।”इस अवसर पर चिनाब और अंजी ब्रिज जैसे विश्वस्तरीय रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का लोकार्पण किया गया। पीएम मोदी ने कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच की पहली सेमी-हाई स्पीड रेल सेवा है।
पीएम मोदी ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि “यह मानवता पर हमला था। पाकिस्तान का इरादा भारत में दंगा भड़काने और कश्मीर की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का था। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर का नौजवान आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।”उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए चेतावनी है। “अब जब भी पाकिस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा, उसे अपनी शर्मनाक हार याद आएगी,” पीएम ने कहा।पीएम मोदी ने चिनाब और अंजी ब्रिज को “भारतीय इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता का प्रतीक” बताया और कहा कि यह परियोजनाएं न सिर्फ यातायात बल्कि पर्यटन और व्यापार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *