आज की ताजा खबर

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर: आस्था का प्रतीक, जहां हर मनोकामना होती है पूर्ण

top-news

हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में परमी गांव स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गया है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसके निर्माण से जुड़ी कथा भी लोगों की आस्था को और गहरा करती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार दशक पूर्व इस स्थान पर स्वर्गीय श्री उमाकांत शुक्ला ने बोरिंग करवाने का प्रयास किया था, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद वे सफल नहीं हो सके। तभी स्वर्गीय श्री उमाकांत शुक्ला को एक दिन महादेव ने स्वप्न में दर्शन दिए और यह स्थान धार्मिक कार्य हेतु सुरक्षित रखने का संकेत दिया। लेकिन विधाता की लेखनी को कौन मिटा सकता था  श्री उमाकांत शुक्ला का स्वर्गवास हो गया मंदिर का सपना अधूरा रह गया लेकिन उनके बड़े पुत्र  सुशील शुक्ला ने अपने पिता का सपना पूरा किया  शिव मंदिर की नींव रखी गई। समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और वर्ष 2023 में इस मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया गया। नर्मदा नदी से लाए गए विशेष शिवलिंग की स्थापना कर इस मंदिर को श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के नाम से आमजन के दर्शन हेतु खोल दिया गया। मंदिर की भव्यता, दिव्यता और शांति का वातावरण भक्तों को आत्मिक सुकून प्रदान करता है।ग्रामीणों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन, श्रद्धा और कल्याण की भावना से भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव के दरबार में उपस्थित होता है, उसकी हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यही कारण है कि यह मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए एक चमत्कारी स्थल के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है। हर सोमवार और शिवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। साथ ही, सावन मास में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान भव्य रूप से आयोजित किए जाते हैं।श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आज परमी गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *