आज की ताजा खबर

अंत्येष्टि स्थल के समीप यमुना तट पर हुआ पौधारोपण

top-news

औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के सदस्यों द्वारा शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों का निरीक्षण व संबंधित समस्याओं की जानकारी के उपरांत अंत्येष्टि स्थल के समीप पौधारोपण अभियान चलाया। 
अभियान के अंतर्गत पीपल, बरगद, नीम, हरसिंगार, पकड़िया, केसिया व चितवन आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी यमुना मैया के सेवादारों को सौंपी गई। जीवनधारा पौधारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि मानव जीवन के लिए वन संरक्षण अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वृक्ष धरा का पोषण करने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण को दूर कर शुद्ध जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। जो मानव जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वृक्ष मानसून को अपनी ओर आकर्षित कर वर्षा करने में सहायक होते हैं। वन जीवों की रक्षा, जलवायु परिवर्तन से बचने तथा आगे आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ व निरोगी जीवन व प्रत्येक व्यक्ति को जन्म देने वाली मां व अपने बच्चों के नाम से पौधारोपण करना चाहिए। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत्ति तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, संतोष कुशवाहा, हिमांशु दुवे, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), सर्वेश शर्मा, अनूप बिश्नोई, सतीश पोरवाल, अजय बाल्मीक आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *