आज की ताजा खबर

तेंदुए ने खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला

top-news


पीलीभीत। रविवार सुबह न्यूरिया के मेवातपुर गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। 50 वर्षीय महिला जगदेवी ने बताया कि वह गन्ने के खेत पर काम कर रही थी। तभी वहां खेत के बीच से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मेवातपुर गांव निवासी जगदेवी पत्नी हेमराज रविवार सुबह गन्ने के खेत में काम कर रही थी। तभी वहां खेत से निकले तेंदुए में उस पर
हमला कर दिया। बताया गया कि जगदेवी ने इस दौरान बहादुरी का परिचय दिया और तेंदुए का डटकर सामना किया। इस दौरान आसपास काम कर रहे ग्रामीणों के ललकारने पर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन जगदेवी को लहूलुहान स्थिति में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल जगदेवी की हालत खतरे के बाहर बताई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि न्यूरिया के मेवातपुर गांव में एक महिला पर वन्य जीव के हमले की जानकारी मिली है। वन टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि हमला किस वन्य जीव ने किया है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
बता दें कि जनपद के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों वन्य जीवों की दहशत बनी हुई है। न्यूरिया थाना अंतर्गत इसी गांव मेवातपुर में बीती 9 जून को एक बाघ ने किसान पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। अब बाघ की दहशत कम होते ही तेंदुए ने दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *