आज की ताजा खबर

अरविंद हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार

top-news

घुंघटेर(बाराबंकी)। बजगहनी गांव में अरविंद की रहस्यमयी मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अवैध संबंधों के संदेह में की गई इस हत्या के पीछे मृतक का करीबी और उसी परिवार का भतीजा निकला। पुलिस ने हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एल्युमीनियम तार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जिसके लिए गिरफ्तारी टीम को नगद पुरस्कार देने सिफारिश एसपी से की गई है। 
 सुबह खेत में मिला शव, गले पर थे कसाव के निशान
रुवार को पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना 21 जून की सुबह सामने आई थी। वादी की बेटी जब खेत पर पहुंची तो अरविंद मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के गले पर कसाव के निशान थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतक अरविंद लोध पुत्र स्व. रामपाल करीब 25 वर्षों से वादी माता प्रसाद गौतम के घर पारिवारिक सदस्य की भांति रहकर खेतों की देखभाल करता था। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
 टीमें गठित कर जुटी जांच में, डिजिटल साक्ष्य ने खोला राज 
एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट, सर्विलांस और थाना घुंघटेर की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मैनुअल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी, जिसमें हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड संतोष कुमार पुत्र जानकी प्रसाद निकला, जो मृतक के करीबी रिश्तेदार और वादी का सगा भतीजा है। संतोष पेशे से राजमिस्त्री है, जबकि उसका सहयोगी बृजेश कुमार पुत्र मैकूलाल मजदूरी करता है।
 आपत्तिजनक स्थिति देख भड़का आरोपित, रची साजिश
पुलिस पूछताछ में संतोष ने बताया कि 18 जून को वह जब पानी लेने घर गया, तो उसने अरविंद और अपनी चाची को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसी के बाद उसने हत्या की योजना बना डाली। 20/21 जून की रात दोनों ने मिलकर रैंगवा पुल के पास खेत में सो रहे अरविंद की एल्युमीनियम तार से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।संयुक्त टीम की मेहनत से हत्या की गुत्थी सुलझ गई है और दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
...........

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *