आज की ताजा खबर

महिला की हत्या कर पिता की हत्या का लिया बदला

top-news

विजयीपुर। किशनपुर थाना के दमहा नाला के जंगल मे एक विवाहित महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था मे भोर पहर मंगलवार मिला। जिसकी शिनाख्त नीतू देवी पत्नी इंद्रसेन निवासी एकड़ला थाना किशनपुर के रूप मे उसके पति द्वारा शिनाख्त की गई थी। प्रथम द्रस्ट्या पुलिस यूनिट टीम व फॉरेनसिक टीम की मौजूदगी में साक्ष्य संकलन के अनुसार महिला की मौत पीटने व उसके प्राइवेट पार्ट्स मे चोट की वजह से हुईं। पुलिस ने बताया कि स्पष्ट जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है। पुलिस घटना स्थल से मिली सभी साक्ष्य को एकत्रित कर आगे की विधिक कार्यवाही मे जुटी हुईं हैँ। मृतक नीतू के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए महिला की हत्या करने की बात कही थी। वहीं एक और सनसनी खेज खुलासा करते हुए बताया कि एक माह पूर्व हमारे पिता की हत्या इसी महिला ने शराब के नषे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। उसी का बदला मैंने आज पूरा किया है, और महिला की हत्या कर मै देर रात अपने रिस्तेदारी मे रुका हुआ था। सुबह अपना मोबाईल खोजने उसी जंगल मे गया। तो देखा महिला मृत अवस्था मे पड़ी हुईं है। सबसे बड़ी बात तो ये रहीं जब आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना व घटना स्थल लेकर पहुंची और नशे मे महिला की हत्या करना कबूल किया। मृतका नीतू देवी जनपद बाँदा के मर्का थाना क्षेत्र के बरगदहा डेरा की निवासिनी थी।ं जिसकी शादी तकरीबन 10 वर्ष पूर्व थाना किशनपुर के एकड़ला गाँव के इंद्रसेन के साथ हुईं थीं जो की ईट भट्ठे मे मजदूरी का कार्य करके जीवन यापन करता था। अब महिला की मौत के बाद पूजा 9 वर्ष विकास 8 वर्ष, गणेश 7 वर्ष, कल्ली 6 वर्ष, छोटू 4 वर्ष, बउवा 6 माह माँ की मौत के बाद डरे सहे बाबा की गोद मे रोते बिलखते दिखे। 
आरोपी ने ही पुलिस को शव पड़े होने की दी थी सूचना
रात में नशे की हालात में महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने बचने के लिए सुबह थाने पहुंच कर सफाई पेश की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि देर शाम वह मृतक महिला नीतू के साथ बाजार आया हुआ था। जिसके बाद दोनों ने जंगल में जाकर शराब पी थी। उस दौरान आरोपी नशे में हो गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो आरोपी अपने फोन की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचा। जहां महिला का शव पड़ा हुआ था। बेगुनाह होने के लिए आरोपी ने खुद पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी।
पिता का बदला लेने के लिए की महिला की हत्या
आरोपी सर्वेश निषाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि करीब दो माह पूर्व उसके पिता को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया था। जिसमें वह महिला के ऊपर पिता की हत्या का शक करता था। जिसके चलते आरोपी सर्वेश निषाद ने महिला को सब्जी लेने के बहाने घर से बाजार लाया। बाजार में उसने सब्जी खरीदी और साथ में शराब भी ली। इसके बाद दोनों ने जंगल में जाकर झाड़ियों के बीच शराब पी। महिला को नशे में देख आरोपी युवक ने महिला के गुप्तांगों पर हाथ डाल कर उसकी हत्या कर दी।
अनावरण करने मे रही टीमें
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी। उस आधार पर और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *