आज की ताजा खबर

स्थाई सब्जी मंडी की समस्या के समाधान को धरने पर बैठे व्यापारी

top-news

बिलसंडा(पीलीभीत)।  नगर के तिकुनिया पार्क पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश नगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा स्थाई सब्जी मंडी की मांग को धरना प्रदर्शन किया गया।देर शाम तक चले धरने का एसडीएम न्यायिक के आश्वासन के बाद समापन किया गया।
विगत हो कि जिलानी गुट के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने स्थाई सब्जी मंडी की समस्या उठाते हुए, नगर पंचायत कार्यालय में डीएम संबोधित ज्ञापन सौंपा था। निश्चित समय में समस्या का समाधान न होने पर व्यापार मंडल द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने की बात रखी गई थी। स्थाई सब्जी मंडी की समस्या का समाधान न होने पर पूर्व निर्धारित समय पर व्यापारियों ने नगर के तिकुनिया पार्क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश नगर इकाई के चेयरमैन विक्रम जायसवाल ने कहा कि जब तक स्थाई सब्जी मंडी की समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा या फिर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाएगा। तब तक व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
नगर अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने कहा कि बरसात के मौसम में निजी जगह में लगने वाली सब्जी मंडी से सब्जी व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।जगह कम होने के चलते मुख्य हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
उधर देर शाम एसडीएम न्यायिक लाल सिंह यादव धरना स्थल पर पहुंचे।उन्होंने व्यापारियों के पक्ष को सुना और स्थाई सब्जी मंडी की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों ने कहा कि यदि स्थाई सब्जी मंडी की समस्या का समाधान नहीं किया गया।तो संगठन जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।इस दौरान अमित जायसवाल,अधिवक्ता आशीष सक्सेना,आलोक जायसवाल,राजीव कश्यप,गोलू जायसवाल, करन कश्यप,पवन जायसवाल,योगेश जायसवाल,विकेश जायसवाल समेत व्यापारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *