आज की ताजा खबर
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दो भाईयों की कलाई पर अब कौन बांधेगा राखी

- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2025
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर गांव नगला ताल के पास शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृत सुजाता, इंद्रपाल सिंह की इकलौती बेटी थीं। उनके परिवार में तीन बेटे इंद्रपाल, दीपक और राकेश हैं। इस हादसे में दीपक की भी मौत हो गई। परिवार गमगीन हैं। दो अन्य भाई अवधेश और राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह फफक-फफक कर कहने लगे कि सुजाता चली गई। उसने दीपक से अपने स्नेह का बंधन तो निभा लिया। मगर, अब बचे हुए दो भाइयों की कलाई पर राखी कौन बांधेगा।
तीन भाइयों में इकलौती बहन सुजाता की शादी पांच साल पहले ही प्रशांत के साथ हुई थी। प्रशांत भदौरिया की स्थिति तो अपनी पत्नी और बेटी का शव देखकर यह हो गई कि उनके रुंधे गले से आवाज तक नहीं निकल रही थीं। बस आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। मृतकम पूजा और दीपक की शादी 14 साल पहले हुई थी। बीती 3 मई को ही उन्होंने शादी की 14वीं वर्षगांठ मनाई थी। कार में दीपक और पूजा आगे ही बैठे थे। दोनों की एक साथ मौत इनकी एक बेटी आशी की मौत इस हादसे में होने से परिवारीजनों में मातम पसरा हुआ है।
आराध्या के जीवन सलामती की दुआ परिजन कर रहे
कार हादसे में गंभीर आराध्या के जीवन की सलामती की दुआ पूरा परिवार कर रहा है। दीपक की पत्नी पूजा का मायका कन्नौज के सौरिख के स्थित जगदीशपुर गांव में है। पूजा के पिता, माता की मौत हो चुकी है। अब पूजा के मायके में सिर्फ एक भाई धर्मेंद्र हैं, जो कि पेशे से किसान हैं।
जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार
बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर गांव नगला ताल के पास शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली का यह परिवार आगरा में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। इस हादसे में मूलरूप से हरीपुर कैथोली गांव और हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, छिबरामऊ, कन्नौज निवासी 36 बर्षीय दीपक चौहान, पत्नी 34 बर्षीय पूजा, बेटी 9 बर्षीय आशी, बहन 35 बर्षीय सुजाता निवासी फरुर्खाबाद व 4 बर्षीय भांजी आर्या की मौत हो गई थी, तथा 11 बर्षीय आराध्या गंभीर घायल है। जिसका इलाज सैफई मेडीकल कॉलेज में चल रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *